फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दाल मिल के ड्रम में गिरने से ऑपरेटर की मौत

Thu, 24 Jul 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दाल मिल के ड्रम में गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई। राई थाना पुलिस परिजनों का पता लगा रही है। उनके आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित दाल मिल में धीरेंद्र (32) मशीन ऑपरेटर थे। धीरेंद्र रात को पहली मंजिल पर काम कर रहे थे। किन्हीं कारणों से वह दाल मिल के ड्रम में गिर गए। दाल के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई।
सुबह जब धीरेंद्र दिखाई नहीं दिए तो श्रमिकों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने धीरेंद्र को दाल के नीचे से निकाला मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। श्रमिकों ने शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


अस्पताल से ही पुलिस को सूचना मिली। पुलिस मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को मृतक का आधार कार्ड या कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस को इतना ही बताया गया है कि धीरेंद्र बिहार के रहने वाले थे। वह तीन महीने से इस मिल में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

एएसआई नरेश ने कहा कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें