फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 29 को रहेगा रद्द, 28 को ऊंचाहार एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

Wed, 18 Mar 2026 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली में यमुना नदी पर पुराने लोहे के पुल के समानांतर बनाए गए पुल पर चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोनीपत से गाजियाबाद आने-जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 29 मार्च को रद्द रहेगा। इस दौरान गाजियाबाद जाने वाले रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग कार्य पूरा करने के लिए रेलवे ने 17 व 18 मार्च और 28 व 29 मार्च को पुरानी दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर ट्रैफिक व पावर ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। 29 मार्च को दिल्ली पानीपत पैसेंजर (64531) और पानीपत-दिल्ली पैसेंजर (64536) ट्रेन रद्द रहेगी। इस कारण इन दिनों इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी।
27 मार्च को दिल्ली क्षेत्र में आम्रपाली एक्सप्रेस (15707) रूट बदलकर चलेगी। 28 मार्च को ऊंचाहार एक्सप्रेस का रूट बदला जाएगा। उस दौरान सोनीपत, गन्नौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रद्द रहेगी। इस दिन इस ट्रेन को खुर्जा जंक्शन, मेरठ सिटी जंक्शन, सहारनपुर से अंबाला होते हुए चलाया गया।
विज्ञापन


सोनीपत आने-जाने वाली तीन ट्रेनें 28 व 29 मार्च को प्रभावित रहेंगी। पुरानी दिल्ली-शाहदरा रेलखंड पर ट्रैफिक व पावर ब्लाक लेने के चलते इन ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें