फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक और उपमंडल अस्पतालों का कल बदलेगा ओपीडी का समय

Tue, 14 Apr 2026 08:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लगा करेगी ओपीडी
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से ज्यादा की होती है ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल अस्पतालों में 16 अप्रैल से ओपीडी के समय में बदलाव किया जाएगा। अब ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी जबकि जिला अस्पताल में शाम की ओपीडी का समय पहले की तरह शाम 4 से 6 बजे तक ही रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ओपीडी पर्ची बनाने की खिड़की अब सुबह 8 बजे खुलेगी जो पहले 9 बजे खुलती थी। पर्ची बनवाने का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, दवा वितरण की खिड़की भी अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुलेगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष में दो बार अस्पतालों के समय में बदलाव किया जाता है। इसी कड़ी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अस्पतालों में इन दिनों बुखार, खांसी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
बाल रोग, त्वचा, नेत्र और सामान्य चिकित्सा विभाग की ओपीडी में रोजाना 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों और स्टाफ को नए समय के बारे में सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला नागरिक अस्पताल व उपमंडल अस्पतालों में 16 अप्रैल से ओपीडी सुबह 8 बजे लगेगी। सरकार के आदेश पर मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी के समय में बदलाव किया गया है। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें