फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बार्डर पर होगा पुलिस का पहरा, दिल्ली में कल से सिर्फ सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 बसों की एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड
विज्ञापन


- केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट पर होगी नाकाबंदी, बसों के ईंधन और प्रदूषण मानकों की जांच करेगी पुलिस
- जयपुर और आगरा जाने वाले वाहन चालक को अपनाना होगा वैकल्पिक मार्ग, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
- बस ऑपरेटरों, परिवहन यूनियनों और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर पुलिस दे रही नए नियमों की जानकारी
फोटो : 43: सोनीपत में नेशनल हाईवे पर पुलिस की ओर से लगाए गए यातायात संबंधी सूचना बोर्ड। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दिल्ली में 1 नवंबर (रविवार) से केवल सीएनजी, इलेक्ट्रिक और बीएस-6 मानक वाली डीजल बसें ही प्रवेश कर सकेंगी। नए नियमों को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए सोनीपत पुलिस ने भी कमर कस ली है। केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट पर होगी नाकाबंदी, बसों के ईंधन और प्रदूषण मानकों की पुलिस जांच करेगी। जयपुर और आगरा जाने वाले वाहन चालक को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा यदि नियम तोड़ा तो कार्रवाई तय है। बस ऑपरेटर्स, परिवहन यूनियन और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर पुलिस नए नियमों के बारे में जागरूक कर रही है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए रविवार से दिल्ली में बस और भारी व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश को लेकर नए नियम लागू होगा। दिल्ली की सीमा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर निगरानी रहेगी। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) और कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर नाकाबंदी कर डीजल से चलने वाले बस और ट्रक व लोडर सहित भारी व्यवसायिक वाहनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों के लिए आदेश जारी
पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नाकाबंदी के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और वाहन चालकों को नए नियमों की जानकारी देने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


नए नियम को लेकर कर रहे जागरूक
नए नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चला गया है। बस संचालकों, परिवहन यूनियन, पर्यटक वाहन संचालकों, स्कूल प्रबंधन और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर उन्हें एक नवंबर से लागू होने वाले प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

-

नियमों का पालन कर निकलें वाहन
डीसीपी सोनाक्षी सिंह कहा कि नए नियमों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस की ओर से आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वाहन चालकों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को सफल बनाया जा सकता है।


एक नवंबर से लागू होने वाली व्यवस्था पर एक नजर
- दिल्ली में प्रवेश के लिए सीएनजी बसों को अनुमति।
- इलेक्ट्रिक बसें भी कर सकेंगी दिल्ली में प्रवेश।
- बीएस-6 मानक वाली डीजल बसों को मिलेगी अनुमति।
- केजीपी और केएमपी के जीरो प्वाइंट पर पुलिस की नाकाबंदी।
- बस संचालकों, परिवहन यूनियनों और स्कूल प्रबंधन को किया जा रहा जागरूक।
- जयपुर और आगरा जाने वाले वाहन चालक केजीपी और केएमपी का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें