फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईटीआई में दाखिले का एक और माैका

Thu, 31 Jul 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला पाने के लिए अप
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय (आरडीएसडीई) की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाें (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 4 अगस्त को संस्थान की ओर से चौथी मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिले के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए 4536 सीटें निर्धारित की गई हैं।
सभी आईटीआई में तीन चरणों के तहत दाखिला प्रक्रिया को संपन्न कर लिया गया है।
तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी सोनीपत आईटीआई की की 31 ट्रेड की 1044 सीटों में से महज 410 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। तीसरे चरण के बाद भी आईटीआई में अधिकांश सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे में संस्थान ने चौथी मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला देने का निर्णय लिया है। 4 अगस्त को चौथी मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित विद्यार्थी 9 अगस्त तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें