फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना मांगे हक...गोहाना को जिला बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री का भरोसा

Mon, 29 Dec 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :19: सोनीपत के खरखौदा में विकास रैली के दौरान गोहाना को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमं
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर चल रही जनचर्चा को रविवार को नया बल मिला है। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने खरखौदा विकास रैली के मंच से एक बार फिर इस मुद्दे को मजबूती से उठाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री की पैरवी पर भरोसा दिलाते हुए कहा कि गोहाना को जिला बनाने से संबंधित आवेदन उपसमिति के पास पहुंच चुका है और जैसे ही उसका वेरिफिकेशन पूरा होकर आएगा, सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में गोहाना को जिला बनाने की मांग उठाने के बाद सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को खरखौदा विकास रैली में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि गोहाना-खरखौदा क्षेत्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में सकारात्मक माहौल बनाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। इसके चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में न केवल तीसरी बार सरकार बनी बल्कि भाजपा की सीटों में भी बढ़ोतरी हुई।

गोहाना को जिला बना दो, बरोदा में भी खिलेगा कमल

डॉ. अरविंद शर्मा ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि खरखौदा को गोहाना में जोड़ने की कोई मंशा नहीं है बल्कि गोहाना को एक स्वतंत्र जिला बनाने की जरूरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि गोहाना को जिला बनाने में आ रही तकनीकी अड़चनों को जल्द दूर किया जाए। उन्होंने राजनीतिक संकेत देते हुए कहा कि गोहाना को जिला बना दो, फिर बरोदा में भी कमल का फूल खिलेगा।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा, फिर आया गोहाना का विषय

जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खरखौदा के लिए विकास योजनाओं का पिटारा खोला तो सहकारिता मंत्री ने एक बार फिर गोहाना जिला बनाने का विषय स्मरण कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि गोहाना को जिला बनाने का आवेदन कमेटी के पास विचाराधीन है और प्रक्रिया पूरी होते ही सरकार निर्णय लेगी।



अमर उजाला लगातार उठ रहा जनता की मांग

गोहाना को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अमर उजाला लगातार जनभावनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से प्रशासनिक सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्यायिक ढांचे को मजबूत करने के लिए गोहाना को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री की ओर से मिले भरोसे को लेकर क्षेत्रवासियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें