फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नौतपा के पहले दिन गर्मी ने झुलसाया, 44.6 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
धूप से बचने के​ लिए छतरी का इस्तेमाल करती युवतियां। संवाद - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
विज्ञापन
रेवाड़ी। नौतपा के पहले दिन सोमवार को भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही तेज गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बिजली की खपत 1 करोड़ यूनिट पार हो गई है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 29 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है।
हालांकि 29 मई के बाद मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है तथा राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें