फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फर्जी सर्टिफिकेट उपलब्ध करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। थाना कोसली पुलिस ने कोरोना काल में एडमिशन के लिए फर्जी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के प्रयागराज जिले के शुतुरखाना तेलियरगंज निवासी सुशांत सिंह उर्फ कुंवर प्रशांत सिंह है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कोविड काल के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी को सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने और विभिन्न स्कूलों में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थियों के पात्रता सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए थे।
बोर्ड द्वारा प्रदेश स्तर पर 92 स्कूलों के 129 विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया था, जिन्होंने सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में शामिल होने के लिए फर्जी सेकेंडरी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किए थे। इसके बाद बोर्ड सचिव की शिकायत पर एडीजीपी क्राइम को सूचित किया गया और प्रदेश के कई थानों में जालसाजी के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

इस मामले में थाना कोसली में भी 10 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान रेवाड़ी में ऐसे 19 विद्यार्थियों की पहचान हुई, जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पुलिस अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें