फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान की बेटी संग सात फेरे लेंगे ओलंपियन रवि दहिया

Sat, 22 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38: ​ओलंपियन पहलवान रवि दहिया।
विज्ञापन
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले ओलंपियन पहलवान रवि दहिया अब जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। रवि जल्द ही गांव बिलबिलान की रहने वाली किसान परिवार की बेटी रिचा के साथ सात फेरे लेंगे। रिचा इस समय स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

रवि दहिया के गांव नाहरी स्थित घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। दहिया परिवार के अनुसार रवि दहिया की सगाई की रस्म 29 नवंबर को होगी। 30 नवंबर को बिलबिलान बरात जाएगी। रवि दहिया दिल्ली सरकार में खेल निदेशक के पद पर कार्यरत है।
रवि बचपन में खेत के पास बने अखाड़े में कच्ची मिट्टी पर खूब दांव-पेच आजमाते थे। उनकी फुर्ती ने गांव के वरिष्ठ पहलवान और कोच हंसराज का ध्यान खींचा जिन्होंने उन्हें प्रशिक्षण दिया। इसके बाद रवि को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम भेजा गया जहां योगेश्वर दत्त और सुशील कुमार जैसे दिग्गजों को देखकर उसके भीतर बड़ा मुकाम हासिल करने की इच्छा और प्रबल होती गई।

फोटो 38: ओलंपियन पहलवान रवि दहिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें