फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदूषण नहीं हो रहा कम, किसान जला रहे फसल अवशेष

Sat, 22 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वायु गुणवत्ता में सुधार न होने से हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। शुक्रवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। शुक्रवार लगातार 12वां दिन रहा, जब एक्यूआई 300 से ऊपर रेड जोन में शामिल रहा। विशेषज्ञों की माने तो आगामी कई दिन लोगों को ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। सैटेलाइट से जिले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग को अब तक 58 लोकेशन फसल अवशेषों में आग लगाने की मिल चुकी है। उक्त लोकेशनों का भौतिक सत्यापन करने के बाद अब तक 11 किसानों के खिलाफ विभाग ने मुकदमे कराए हैं। किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें