रोहतक। डस्टबिन के बिना सफाई अधूरी है क्योंकि कचरा सड़क पर बार-बार फेंका जाएगा तो गंदगी फैलनी तय है। यह बात नगर निगम आयुक्त ने शनिवार को निगम के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कही।
उन्होंने बताया कि डेयरी एसोसिएशन के साथ मिलकर शनिवार सुबह माल गोदाम रोड पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। दुकानदार, रेहड़ी-फड़ी वालों को बताया गया कि डस्टबिन अनिवार्य है।
आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी अब हर बाजार का स्वयं निरीक्षण कर देखेंगे कि डस्टबिन रखे गए हैं या नहीं। प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, विशेष अधिकारी (स्वच्छता) प्रदीप कौशिक ने बताया कि निगम ने को-ऑपरेटिव बैंक के साथ मिलकर सुभाष चौक से बजरंग भवन तक विशेष सफाई अभियान चलाया है।