सांपला। क्षेत्र में शनिवार को दिनभर धूप छांव का दौर रहा। ड्रेन अभी ओवरफ्लो है। नया बास के लोगों को अभी ड्रेन टूटने का डर सता रहा है। सुरक्षा बढ़ा दी है। चार दिन पहले नया बास के पास ड्रेन टूट गई थी। सरपंच ने पुलिस में दी शिकायत में अज्ञात लोगों के खिलाफ जानबूझकर ड्रेन तोड़ने का आरोप लगाया था।
अब ग्रामीणों ने दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए ड्रेन पर अस्थाई टेंट लगाकर 24 घंटे सुरक्षा बढ़ा दी है। ग्रामीण नरेंद्र कुमार, संजय, सतीश, जगबीर, नरेंद्र, शालू, शेखर, आनंद, ऋषिपाल, अशोक, सनी ने बताया कि ड्रेन आवरफ्लो चल रही है। गांव की सुरक्षा के लिए दिन-रात बदल-बदलकर लोग ड्रेन पर ड्यूटी दे रहे हैं।