सोनीपत। शिक्षा, पशुपालन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने शुक्रवार को समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। प्रधान सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की बैठक की। इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में केवल संख्या बढ़ाना उद्देश्य नहीं होना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करना है। अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका तथ्यों के आधार पर निर्धारित समयावधि में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्रवाई रिपोर्ट भी समय पर पोर्टल पर अपडेट की जाए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, नगराधीश सिमरन, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक और तहसीलदार कीर्ति दहिया मौजूद रहे।