फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विकास कार्यों की गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी नपेंगे

Tue, 02 Jun 2026 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अ​धिकारियों की बैठक लेते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कनिष्ठ अभियंता अपने वार्ड में चल रहे कार्यों का निरंतर निरीक्षण करें। वह निगम कार्यालय में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
मेयर ने कहा कि सीवर लाइन और सड़कों के निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। मौका देखने पर ज्यादातर शिकायतें सही पाई जाती हैं। उन्होंने ठेकेदारों को भी चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के साथ ठेकेदारों की फर्म को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि ठेकेदार गली को उखाड़ते समय मलबा सीवर लाइन में भर देते हैं। इस बारे में कनिष्ठ अभियंता फाइनल बिल बनाएं तो सीवर लाइन अवश्य साफ करवाएं। मेयर ने नालों की सफाई में आ रही अड़चनों वाले कब्जों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य सड़कों के साथ गलियों की सफाई पर जोर देते हुए कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई होनी चाहिए। बैठक में सह आयुक्त मीतू धनखड़, कार्यकारी अभियंता पद्मभूषण, अजय निराला, उपमंडल अभियंता देवेंद्र खासा, राहुल पूनिया, मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह, सुंदर मलिक, पोषण मलिक व स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार अश्वनी दहिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें