सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को समय पर निपटाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शिकायतों का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें। संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। प्रत्येक शिकायत का तथ्यात्मक, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान करते हुए समय पर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें।
उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाओं का लाभ मिल सके। संवाद