फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें : एसडीएम

विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी डॉ अनमोल समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : स्ंवाद
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल अधिकारी डॉ. अनमोल ने पदभार संभालने के बाद उपमंडल परिसर में अपने पहले समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उपमंडल स्तर के सभी अधिकारी समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित होकर शिकायतों पर कार्यवाही करें। लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि पहले से प्राप्त लंबित शिकायतों का भी आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा में समाधान किया जाए। समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर उनकी समस्याओं का मौके पर निपटारा करना है। प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।
विज्ञापन

शिविर में मौजूद अधिकारियों को गेहूं खरीद को लेकर सभी खरीद केंद्रों पर जरूरी तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही लंबित इंतकाल मामलों को भी जल्द दर्ज करने को कहा गया। आज परिवार पहचान पत्र में आय से संबंधित 7 मामलों का निपटारा किया गया है।
इस अवसर पर एसीपी देवेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, एएसआर आत्मप्रकाश, सचिव मार्किट कमेटी सुरेश कुमार, ऑफिस कानूनगो अजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें