फोटो 08: सोनीपत लघु सचिवालय में उपायुक्त सुशील सारवान को ज्ञापन सौंपते गोशाला महासंघ के पदाधिका
गन्नौर। गढ़ी केसरी श्रीकृष्ण प्रणामी गोशाला के प्रधान व गोशाला महासंघ के जिलाध्यक्ष सतपाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सुशील सारवान को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। महासंघ के पदाधिकारी कृष्ण राठी, जिला महासचिव रामेश्वर छौक्कर ने बताया कि प्रदेश की कई गोशालाएं हरे चारे के लिए मिलने वाली अनुदान राशि के अभाव में संकट झेल रही हैं।
उन्होंने बताया कि 1 अगस्त 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक की अनुदान राशि अब तक जारी नहीं हुई है। 1 जनवरी से 31 मार्च तक की दूसरी किस्त भी लंबित है। उन्होंने कहा कि चारे और दवाइयों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिससे गोशालाओं के संचालन में कठिनाई आ रही है। चारे की कमी के चलते कई गोशालाएं बाहरी सहयोग पर निर्भर हो गई हैं। गोशाला महासंघ ने मांग की कि लंबित अनुदान राशि शीघ्र जारी की जाए।