फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग का उप निरीक्षक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार खाद्य आपूर्ति विभाग का एसआई विजिलेंस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। विजिलेंस की टीम ने खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक अमित सफियाबाद के डिपो होल्डर से राशन डिपो का कोटा बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

विजिलेंस उप निरीक्षक कटार सिंह ने बताया कि सफियाबाद के डिपो होल्डर मदनलाल के विजिलेंस को शिकायत दी थी। उसने कहा था कि खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अमित राशन डिपो में गेहूं का कोटा बढ़ाने की एवज में 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। इस पर विजिलेंस निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। साथ ही नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम में उनके साथ हवलदार नीरज, सिपाही अमित भी थे। टीम ने रुपये देकर मदनलाल को अमित के पास भेजा गया। बुधवार शाम को अमित ने मदनलाल को बुलाया था। जब मदनलाल ने उसे रिश्वत के पैसे देकर टीम को इशारा किया तो टीम ने अमित को रंगेहाथ काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि रिश्वतखोरी को किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी व्यक्ति से रिश्वत की मांग करता है तो वह उन्हें सूचना दे। आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें