फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेलकूद विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह, छात्र-छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी

Tue, 28 Apr 2026 04:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्र को प्रमा
विज्ञापन
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई में सत्र 2026-27 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक समन्वयक दिनेश कुमारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक रामधारी शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित विद्यार्थियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद पाना नहीं बल्कि जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, समर्पण और आदर्श व्यवहार के साथ अपने दायित्व निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय स्तर पर जिम्मेदारियां

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मनीष को विद्यालय प्रमुख (बालक), उत्तम को उप-प्रमुख (बालक), रुचिता को विद्यालय प्रमुख (बालिका) तथा रविता को उप-प्रमुख (बालिका) नियुक्त किया गया।
विज्ञापन




समूह स्तर पर पदभार

सोम समूह: अनमोल (प्रमुख बालक), ध्रुव (उप प्रमुख), शिखा (प्रमुख बालिका), सृष्टि (उप प्रमुख)

इंद्रा समूह: विनीत (प्रमुख बालक), प्रशांत (उप प्रमुख), तन्वी (प्रमुख बालिका), मुस्कान (उप प्रमुख)

सूर्य समूह: नितिन (प्रमुख बालक), सिद्धार्थ (उप प्रमुख), उमंग (प्रमुख बालिका), हिमांशी (उप प्रमुख)

वरुण समूह: नितिन (प्रमुख बालक), रितिक (उप प्रमुख), वांशिका (प्रमुख बालिका), सिमृति (उप प्रमुख)



अनुशासन और नेतृत्व का लिया संकल्प

समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य एवं निदेशक ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि वह विद्यालय की गरिमा बनाए रखें और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनें। इस दौरान हॉस्टल अधीक्षक सुनील कौशिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें