सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आयुक्त नगर निगम पानीपत पंकज को नगर निगम आम चुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। डीसी ने बताया कि यह नियुक्ति पूर्व में नियुक्त अंकित कुमार चौकसे के स्थान पर की गई है।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि चुनाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए और सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें।