फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरकारी योजनाओं का आधार बनेंगे एनएसओ के आंकड़े, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने जिले में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण समेत कई सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण शुरू कर दिए हैं। चयनित परिवारों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों से डिजिटल माध्यम से जानकारी जुटाई जा रही है। एनएसओ के अनुसार सर्वेक्षण में मिलने वाले आंकड़े विकास योजनाओं और आर्थिक नीतियों के निर्माण में मददगार होंगे।
विज्ञापन

एनएसओ की सहायक निदेशक श्रेया अग्रवाल ने बताया कि कार्यालय वर्ष 1950 से देशभर में विभिन्न नमूना सर्वेक्षणों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक आंकड़े एकत्रित कर रहा है। सर्वेक्षण के लिए प्रशिक्षित अधिकारी ई-सिग्मा सॉफ्टवेयर से लैस टैबलेट और सुरक्षित वेब पोर्टल के माध्यम से डिजिटल डाटा एकत्र कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि घरेलू सर्वेक्षण में परिवार के जिम्मेदार सदस्य और औद्योगिक एवं व्यावसायिक सर्वेक्षण में प्रतिष्ठान के अधिकृत प्रतिनिधि से जानकारी ली जाएगी। सर्वेक्षण में दी गई सभी सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण के लिए जिले के खुर्मपुर, जवाहरा और अटेरना गांवों का चयन किया गया है। इसके अलावा आनंदपुर, दातौली, भैंसवाल कलां (बावला पाना), घसौली, खेवड़ा, गोहाना और सोनीपत शहर में भी अलग-अलग विषयों पर सर्वेक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें