फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अतिरिक्त निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते इनेलो पदाधिकारी। स्र
सोनीपत। इनेलो ने नगर निगम प्रशासन पर पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल की प्रतिमा की अनदेखी और उसे क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाते हुए अतिरिक्त निगम आयुक्त वीरेंद्र को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने एक सप्ताह के भीतर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई और प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि पुरखास अड्डे पर करीब 30 वर्ष पहले स्थापित प्रतिमा को शुक्रवार सुबह जेसीबी से तोड़ दिया गया। इनेलो नेताओं ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए महापुरुष का अपमान करार दिया। कार्रवाई नहीं हे आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद