फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब जान सकेंगे कष्ट निवारण समिति के सदस्य, नाम के लगेंगे साइन बोर्ड

Sun, 04 Jan 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंच पर उपस्थित उपायुक्त सुशील सारवान और अन्य अधिक
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय मेंं शनिवार को जिलास्तरीय कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। बैठक में मंत्री गौरव गौतम के नहीं आने पर उपायुक्त सुशील सारवान ने शिकायतें सुनीं। इस मौके पर डीसी ने समिति के सदस्यों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके नाम के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश देने के साथ बैठक में रखीं 18 में से 15 शिकायतोंं का मौके पर समाधान किया।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों और स्कूलों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाएं। यहां सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान डीसी ने एंड्रोमेडा कैंसर अस्पताल, कुंडली की सड़क कनेक्टिविटी की शिकायत पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) को आरडब्ल्यूए के साथ तालमेल कर 26 जनवरी तक सड़क बनाने के निर्देश दिए। बढ़मलिक निवासी अमित कुमार के प्लॉट के आगे दीवार बनाए जाने की शिकायत पर एचएसआईआईडीसी को दोबारा निरीक्षण कर समाधान करने के आदेश दिए गए।
सेक्टर-18 निवासी लक्ष्मी की कब्जा हटाने की झूठी रिपोर्ट की शिकायत पर पांच समिति सदस्यों और डीटीपी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। गुहणा के ललित की जान-माल को खतरे की शिकायत पर एसीपी गोहाना को दोबारा जांच करने के लिए कहा। गांव बड़वासनी निवासी दिव्या की गलत बिजली बिल की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को जांच कर त्रुटि मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए।

सोनीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंच पर उपस्थित उपायुक्त सुशील सारवान और अन्य अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें