फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अब खाटू श्याम नहीं, नारनौल तक बस चलाने की तैयारी

Sat, 29 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज के लिए घाटे का सौदा बने खाटू श्याम रूट को लेकर अधिकारी नई योजना तैयार करने में जुटे हैं। इसके तहत अब बस का दायरा घटाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत अब खाटू श्याम रूट पर चलने वाली बस को नारनौल तक चलाने की योजना तैयार की जा रही है, जिससे लगातार बढ़ते घाटे को कम किया जा सके। राजस्थान के खाटू श्याम धाम पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 1 मार्च से सोनीपत बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। यह बस सोनीपत से चलकर झज्जर, रेवाड़ी व नारनौल होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंच रही है। इसका किराया 345 रुपये निर्धारित किया गया था। शुरुआती दिनों में खाटू श्याम के लिए पर्याप्त सवारियां मिलने लगी थीं, लेकिन मेला खत्म होने के बाद से सवारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वर्तमान में हालात यह हैं रूट पर महज 15 से 20 यात्री ही मिल रहे हैं। अधिकारियों के प्रयास के बावजूद रूट पर 28 दिन बाद भी यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ी, जिससे अब बस का दायरा घटाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

खाटू श्याम रूट पर यात्रियों की कम होती संख्या को देखते हुए बस को नारनौल तक चलाने पर विचार किया जा रहा है। खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को नारनौल से दूसरी बस बदलनी होगी। इससे यात्रियों को भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी और बढ़ते घाटे को भी कम किया जा सकेगा। सुरेंद्र दुग्गल, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।

फोटो 13- सोनीपत के रोडवेज बस अड्डा पर खड़ी बसें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें