फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा को गोहाना का हिस्सा न बनाने की मांग

Sat, 29 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते पंचायत आयोजक समिति के सदस
विज्ञापन
खरखौदा। गोहाना में खरखौदा को शामिल न किए जाने की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष के तहत गांव स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। इसे लेकर एक बार पंचायत भी हो चुकी है। वहीं अगली पंचायत 30 मार्च को खरखौदा के परशुराम पार्क में दोबारा बुलाई गई है। क्षेत्रवासी ग्राम स्तर पर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को पंचायत के आयोजक समिति के सदस्य विकेश दहिया ने अन्य लोगों के साथ विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर एक तरफ विधायक पवन खरखौदा की ओर से क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया जा रहा है, दूसरी ओर भाजपा के नेता इसके विपरीत टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि खरखौदा को कहीं गोहाना का हिस्सा न बना दिया जाए। सतीश, प्रवेश, कृष्ण, रामनिवास, संदीप, खुशीपाल, सुधीर व राकेश मौजूद रहे। संवाद

फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते पंचायत आयोजक समिति के सदस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें