फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जनगणना ड्यूटी नहीं करने वाले 50 शिक्षकों को थमाएंगे नोटिस

Thu, 07 May 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य में लगे प्रगणक। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जनगणना ड्यूटी नहीं करने वाले 50 शिक्षकों को नोटिस देने की तैयारी की गई है। जनगणना का कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। नगर निगम सोनीपत व नगर पालिका कुंडली ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों की सूची की तैयार की है।
निगमायुक्त हर्षित कुमार ने संबंधित चार्ज अधिकारी को जनगणना नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की ओर से वीरवार को जनगणना कार्य के लिए रिजर्व स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि काम में ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जनगणना कार्य में 118 सुपरवाइजर और 711 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 40 शिक्षक सोनीपत नगर निगम क्षेत्र और 40 शिक्षक नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना ड्यूटी नहीं दे रहे हैं। निगमायुक्त हर्षित कुमार ने जनगणना कार्य में लगे चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा की। चार्ज अधिकारियों ने बताया कि प्रगणकों की तरफ से 20 मेडिकल लीव के लिए प्रार्थना पत्र आए हैं। उनकी समीक्षा की जानी है।
विज्ञापन


जनगणना से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि लोगों से अपील की कि वह जनगणना कार्य में सहयोग करें। सही एवं सटीक जानकारी दें ताकि सरकार की ओर से बनाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या अथवा सहायता के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तिरंगा चौक स्थित जिला सांख्यिकी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। गणनाकार तथा आम नागरिक दूरभाष नंबर 0130-2990164 और 0130-2990165 पर सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें