फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना नक्शा पास कराए इमारत बनाने पर 30 को नोटिस

Sat, 04 Nov 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका ने शहर में नक्शा पास कराए बिना बनाई जा रही इमारतों के मालिकों पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। नपा की ओर से 30 लोगों को नोटिस थमाया गया है। इससे पहले भी नगरपालिका ने अवैध निर्माण करने वाले कई लोगों को नोटिस जारी कर उनका काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र में बिना अनुमति के निर्माण करने, नक्शा पास करवाए बिना व अन्य नियमों का पालन किए बिना भवनों का निर्माण कर लोग आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार व बिल्डिंग निरीक्षक के नेतृत्व में नगरपालिका की टीम नजर बनाए हुए है। नगरपालिका ने अब तक भवन निर्माण कर रहे 30 मालिकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि पटेल नगर, शास्त्री नगर, बड़ी रोड, गढ़ी केसरी, गढ़ी झंझारा, हरी नगर, रेलवे रोड, गुमड़ रोड पर बिना नक्शा पास करवाए निर्माण कार्य चल रहा था।
बिना मंजूरी के भवन बनाने वाले करीब 30 लोगों को नोटिस दिए गए थे। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों से अब अदालत में निपटा जाएगा। इन सभी मामलों को अब अदालत के हवाले भी कर दिया गया है। अब अदालत की तरफ से उन्हें समन जारी होंगे और साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। -राहुल मोर, पालिका अभियंता, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें