फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कचरा उठान में लापरवाही मिलने पर जारी किया नोटिस

Fri, 09 Feb 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए नगर निगम अधिकारी गंभीर हो गए हैं। वीरवार को अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कचरा उठान में लापरवाही मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि सफाई के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

निगम पार्षदों का आरोप था कि जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभाई जा रही। कई गाड़ियाें पर सहायक नहीं होने से लोगों को खुद ही कचरा डालना पड़ता है। वीरवार को नगर निगम के सफाई शाखा के अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो बस स्टैंड के पास, ओल्ड डीसी रोड, बीज मार्केट, धानक चौपाल और गीता भवन के पास निगम की पार्किंग के निकट कचरा पड़ा मिला। जिसके बाद सफाई शाखा के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा को सौंपी। निगमायुक्त के आदेश के बाद एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।


वर्जन
वीरवार सुबह निरीक्षण के दौरान तय समय के बाद भी प्वाइंटों पर कचरा पड़ा मिला जिसकी रिपोर्ट आयुक्त को सौंपी गई। उनके आदेश के बाद कारण बताओ नोटिस दिया गया है।-सुंदर मलिक, सफाई निरीक्षक, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें