फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 से 13 की राज्यव्यापी हड़ताल में बिजली निगम के जेई ही नहीं अन्य कर्मचारी संगठन भी भाग लेंगे

Sat, 01 Aug 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। हरियाणा बिजली निगम के 11, 12 और 13 अगस्त की प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर शनिवार को गोहाना में जूनियर इंजीनियर एकजुट हुए और हड़ताल की रणनीति बनाई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि इस आंदोलन में केवल जेई ही नहीं बल्कि बिजली निगमों के सभी कर्मचारी संगठन भी शामिल होंगे।
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को हड़ताल के उद्देश्य और मांगों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली निगमों के निजीकरण, पैरलल लाइसेंस जारी करने और नया कृषि वितरण निगम बनाने के प्रस्ताव के विरोध में यह आंदोलन हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की प्रमुख मांगों में जेई के प्रमोशन कोटे को 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करना, कैडर की लंबित विसंगतियों को दूर करना, ग्रेड पे बढ़ाना, एचवीपीएनएल में रिस्ट्रक्चरिंग लागू करना तथा ट्रांसफार्मर डैमेज या ऑयल शॉर्टेज के मामलों में जेई के वेतन से की जाने वाली रिकवरी बंद करना शामिल है।
पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। यदि सरकार ने इन पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 11 से 13 अगस्त तक पूरे प्रदेश में राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। बैठक में सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के राज्य उपप्रधान पवन कुमार (जेई-1), गोहाना डिवीजन के बीके प्रधान अनिल शर्मा (जेई), चेतराम, रामकुमार, लहणा सिंह, राहुल, ललित, बिजेंद्र, वजीर, जगबीर, रामराज तथा मनोज (एएफएम) मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें