फोटो 23- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरु खेलकूद विद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ पर प्रशिक्षण
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में सुपर 100 विषय के साथ नए शैक्षणिक व खेल सत्र का शुभारंभ किया गया। सत्र की शुरुआत पर खेल विश्वविद्यालय, राई के कुलपति अशोक कुमार ने अपना दृष्टिकोण केंद्रित करते हुए सुबह सुपर 100 विषय की नींव रखी। योजना के दृष्टिगत खेलों व पढ़ाई दोनों में विद्यार्थियों का भविष्य निखारना है।
कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि योजना के तहत खेल स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से 100 उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन खेलों व 100 उत्कृष्ट छात्रों का चयन पढा़ई के लिए किया गया। कुलपति ने बताया कि चयनित एथलीटों को वैज्ञानिक प्रशिक्षक, शक्ति, पोषण संबंधी मार्गदर्शन, खेल भौतिक चिकित्सा व चोट प्रबंधन, खेल मनोविज्ञान सत्र, नवीनतम उपकरण जैसी विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए मेडिकल, इंजीनियरिंग, रक्षा आदि क्षेत्र में जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य खेल विद्यालय के एथलीटों को राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के लिए तैयार करना है। वैज्ञानिक प्रशिक्षण के माध्यम से उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाना है। वहीं पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण की मदद से देश के टॉप संस्थानों में जगह दिलवाना है। उन्हें विश्वास है कि इन सुविधाओं का लाभ मिलने से विद्यार्थी खेलों व पढा़ई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
फोटो 23- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरु खेलकूद विद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ पर प्रशिक्षण
फोटो 23- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरु खेलकूद विद्यालय में नए सत्र के शुभारंभ पर प्रशिक्षण