फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 33 लाख रुपये से बिछेगी नई पेयजल लाइन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में ओल्ड रोहतक रोड पर पेयजल लाइन डालने के कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधाय
विज्ञापन
सोनीपत। वार्ड-16 में ओल्ड रोहतक रोड स्थित सिटी पुलिस स्टेशन के सामने से कालूपुर वाटर बूस्टर तक नई पेयजल लाइन बिछाने के कार्य का सोमवार को शुभारंभ किया गया। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने नारियल तोड़कर कार्य की शुरुआत की। नगर निगम इस परियोजना पर 33 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि मंडी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत थी।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि लाइन बिछने के बाद क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। इस मौके पर निगम पार्षद अनुराग जैन, मनोनीत पार्षद चरण सिंह जोगी, पूर्व पार्षद अतुल जैन व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें