फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेताजी साढ़े 9 घंटे और शान-ए-पंजाब साढ़े 5 घंटे लेट हुई

Fri, 26 Dec 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 45- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर कोहरे के अलावा पंजाब और गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते वीरवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ। लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस 9:25 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 5:26 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 2:25 घंटे, जम्मूतवी 2:18 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:45 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 2:01 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:21 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:05 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:33 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:06 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 5:36 घंटे, जम्मू मेल 2:21 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:26 घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस 2:29 घंटे, जनशताब्दी एक्सप्रेस 1:12 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 1:46 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:38 घंटे, झेलम 1:01 घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा बठिंडा एक्सप्रेस 1:05 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:39 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:57 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे, 64470 सवारी गाड़ी 1:15 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 1:13 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें