फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नेताजी एक्सप्रेस अप लाइन पर सवा 4, डाउन पर 3 घंटे रही लेट

Mon, 08 Dec 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40- सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर खड़ी ट्रेन, गंतव्य की ओर जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। ठंड व कोहरे के साथ इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार कम हो रही है। दिल्ली-अंबाला रूट पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों के देरी से आने के कारण सवारी गाड़ियों का परिचालन भी प्रभावित हो रहा है। रविवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4 घंटे तक की देरी से सोनीपत स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

पंजाब के राजपुरा जंक्शन व बठिंडा खंड में चल रहे दोहरीकरण कार्य, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर डाउन लाइन पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से होने लगा है। वहीं गाजियाबाद में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर अप लाइन की ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। यात्री संजय कुमार, नितिन, जितेंद्र ने बताया कि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का पीछे से देरी से परिचालन हो रहा है।
दिल्ली-अंबाला रूट पर एक्सप्रेस ट्रेनों को पासिंग देने के चक्कर में सवारी गाड़ियों को बीच के रेलवे स्टेशनों पर खड़ा कर दिया जाता है। रविवार को दिल्ली से अंबाला रूट पर चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस 4:12 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:20 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 1:26 घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:12 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:35 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1 घंटा, 64465 सवारी गाड़ी 1 घंटा, 64531 सवारी गाड़ी 2:06 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 1:42 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली नेताजी एक्सप्रेस 3:08 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:16 घंटे, गीता जयंती 1:08 घंटे, दादर एक्सप्रेस 1:19 घंटे, हिमाचल व मालवा एक्सप्रेस 1 घंटा, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 1:29 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 1:58 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 2:03 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 1:03, 64536 सवारी गाड़ी 1:04 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।


पंजाब के राजपुरा जंक्शन व बठिंडा खंड के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसी के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें