फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में भांजे की मौत, मामा चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिधलान से सिलाना मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार किशोर की मौत हो गई और उसका मामा चोटिल हो गया। मामा-भांजा बाइक पर गांव बिधलान से सिसाना की तरफ जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पानीपत के गांव मनाना निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की सुसराल बिधलान गांव में है, जहां पर वह किसी काम से आया हुआ था। सोमवार को वह अपने भांजे धीरज (17) के साथ बाइक पर गांव सिलाना जाने के लिए निकले थे। जब वे गांव सिलाना जा रहे थे तो सामने से एक व्यक्ति अपनी बाइक को तेज रफ्तार से लेकर आया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भांजा धीरज उछलकर सड़क पर जा गिरा, जो सिर में चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गया था। वह उसे खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दो बहनों का इकलौता भाई था धीरज, पिता की हो चुकी मौत
गांव सिलाना के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाला धीरज दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। हादसे के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें