फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: नेपाली नौकर ने घर में की चोरी, गैस कटर से काटी तिजोरी; 35 तोला सोना और 17 लाख कैश लेकर फरार

Sun, 22 Feb 2026 03:36 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)

सार

यह चोरी प्रॉपर्टी डीलर अजय सैनी पुत्र करतार के घर में हुई। घर से करीब 35 तोले सोना, एक किलो चांदी और लगभग 17 लाख रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
कटर से काटी तिजोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना के वॉर्ड नंबर 10 की दरियापुर बस्ती में एक घरेलू नेपाली नौकर ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। आरोपी ने गैस कटर से तिजोरी काटकर घर में रखे कीमती गहने और नकदी चुरा ली।

विज्ञापन


35 तोला सोना और 17 लाख कैश चोरी 

जानकारी के अनुसार यह चोरी प्रॉपर्टी डीलर अजय सैनी पुत्र करतार के घर में हुई। घर से करीब 35 तोले सोना, एक किलो चांदी और लगभग 17 लाख रुपये चोरी हुए हैं। बताया गया है कि आरोपी नौकर करीब चार महीने पहले नेपाल से आया था, जिसे पुराने नौकर द्वारा बुलाया गया था।

पुलिस कर रही जांच 

घटना की जानकारी मिलने पर कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा की पत्नी रीटा शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिवार को ढाढस बंधाया और आरोपी को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें