फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी हथियार से ASI ने किया सुसाइड: सरकारी आवास पर खुद को कनपटी पर मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

Sun, 22 Feb 2026 01:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर की आत्महत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। मृतक जसबीर सिंह ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार दी। 
विज्ञापन
ASI जसबीर ने किया सुसाइड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर रात सदर थाना के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोनीपत सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर की आत्महत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। मृतक जसबीर सिंह ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर रखकर खुद को मौत के घाट उतार दिया और घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मृतक जबसीर सिंह सोनीपत पुलिस के पूर्वी जोन में टीएसआई के पद पर तैनात था।

पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और अब उसके बेटे का विदेश से लौटने का इंतजार हो रहा है ताकि उसके शव का पोस्टमार्टम हो सके। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुटी है, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर  में एक जसबीर सिंह नाम के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें