फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने रची थी लूट की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो :21: गोहाना में हुई लूटपाट के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। इंद्रगढ़ी कॉलोनी में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला कर नकदी और आभूषण लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूट के आरोप में गिरफ्तार पड़ोसी ने पुलिस के सामने कुबूल किया है कि वह कई दिन से बुजुर्ग के घर की रेकी कर रहा था। उसने अपने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रगढ़ी कॉलोनी की रोशनी देवी (72) घर में अकेली रहती है। रविवार रात करीब दो बजे तीन युवक रोशनी देवी के घर में घुस आए थे। रोशनी पर धारदार हथियार से हमला करके उसके कानों से सोने की बालियां, 45 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की चेन, दो छल्ले के साथ दो मोबाइल फोन लूट ले गए थे। रोशनी देवी ने अपने पड़ोसी योगेश को पहचान लिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बदन सिंह ने बताया कि लूट की घटना में आरोपी इंद्रगढ़ी कॉलोनी के योगेश, गौतम नगर के पवन और महम रोड के रहने वाले नितिन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था, जहां से अदालत ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा था। प्रारंभिक जांच में योगेश ने बताया कि उसने कई दिन रेकी के बाद वारदात की। वह जानता था कि रोशनी देवी घर पर अकेली रही हैं। उसने पता लगाया कि उनके घर पर कौन किस समय मिलने आता है। इसके बाद रोशनी देवी के घर में घुसने का रास्ता तलाश कर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें