फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के बीच नंगे पैर दौड़ीं छात्राएं

Sat, 12 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसवां मील स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में महिला एवं बाल विकास के तत्वावधान में आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता में अव्यवस्था का आलम दिखाई दिया। शनिवार को ज्यादा ठंड के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राई में कराई गई दौड़ प्रतियोगिता में नंगे पैर छात्राओं ने दौड़ लगाई। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। वहीं प्रतियोगिता में आलू रेस, मटका रेस व साइकिल रेस सहित 100, 300 व 400 मीटर रेस भी आयोजित की गयी। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इलाके की 10वीं और 12वीं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को नकद पारितोषिक से नवाजा गया।
विज्ञापन

आलू रेस में सेवली गांव की ओमलता, मटका रेस मे रसोई गांव की पिंकी और साइकिल रेस में रसोई गांव की पिंकी प्रथम रही। वही 100 मीटर की दौड़ में रसोई गांव की नीलम 300 मीटर मे बढ़खालसा गांव की निधि व 400 मीटर में खेवड़ा गांव की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियों को प्रथम स्थाल प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 500 रुपये द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियो को 300 रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 200 रुपये के नकद ईनाम वितरित किए गए। उधर, पढ़ाई में दसवीं कक्षा में अव्वल आने वाली मानसी, नितीशा, मिनाक्षी व बारहवीं में उच्च स्थान लाने वाली सविता, भावना और रितु को भी नकद पुरस्कार ने नवाजा गया।

नंगे पैर दौड़ने वाली छात्राओं के बारे में अभी कोई पता नहीं है। फिलहाल जांच के बाद प्रतियोगिता के दौरान किसी भी महिला या छात्राओं के नंगे पैर नहीं भाग लेने दिया जाएगा। विभाग की ओर से कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंचल डडवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें