फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन के कार्य में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : सुरेंद्र पंवार

Fri, 17 Feb 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि ड्रेन नंबर-6 के कार्य में कोताही और लेटलतीफी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बारिश से पहले कार्य हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठेकेदार से ड्रेन के कार्य को जल्द करवाया जाए, ताकि लोगों को तय समय में ड्रेन पक्का करने की सौगात दी जा सके।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र पंवार ने वीरवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ सिक्का कॉलोनी पुलिया, साई मंदिर रोड, शिव कॉलोनी, बस अड्डा सहित जहां से ड्रेन गुजर रही है का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को ड्रेन को जल्द पक्का करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत मिल रही है कि तय समय में कार्य को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कार्य की देरी का कारण भी पूछा।
ठेकेदार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जिसके बारे में अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई समस्या है तो उसका जल्द समाधान करवाया जाए। ड्रेन के पक्का होने से शहर को नया रूप मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में कोई अन्य अड़चन आती है तो वह उस मुद्दे को विधानसभा में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें