फोटो : सोनीपत के गोहाना में बाल सरंक्षण संस्था का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम अंकित कुमार। स्रो
- फोटो : 1
गोहाना। एसडीएम अंकित कुमार ने बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट-2015 के तहत पंजीकृत संस्था लोक कल्याण सेवा समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में रह रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों और संस्था संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि संस्था में रह रहे प्रत्येक बच्चे को एक्ट के प्रावधानों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छ एवं सुरक्षित आवास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनीता, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. रितु, सहायक कार्यक्रम अधिकारी धर्मपाल और उपासना मौजूद रहे।