फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सीएम विंडो की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Tue, 09 Jun 2026 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें स्पष्ट कहा गया कि सीएम विंडो की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगा।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सीएम विंडो राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जन-शिकायत निवारण प्रणाली है। इसके माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निपटारा पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पर एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर अनिवार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एटीआर पर एमिनेंट पर्सन के हस्ताक्षर होने से शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगी और शिकायतकर्ता को भी समाधान पर विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एक सप्ताह के दौरान प्राप्त शिकायतों व उनके निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
बैठक में नगराधीश सिमरन, एसडीएम प्रवेश कादियान, अंकित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अनमोल, संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें