फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आपदा मित्र में हिस्सा लेने वाली एनसीसी कैडेटों का कॉलेज में स्वागत

Wed, 25 Feb 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
​शिविर में हिस्सा लेने वाली जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में संपन्न वाईएएमएस आपदा मित्र शिविर में हिस्सा लेकर लौटीं जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की एनसीसी कैडेटों का संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी और प्रचार्य मंजुला स्पाह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जीवीएम की एनसीसी इकाई की प्रभारी ले. प्रियंका ने बताया कि कुरुक्षेत्र के अरूणाय, पिहोवा में वाईएएमएस आपदा मित्र शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें जीवीएम की एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया।
शिविर में उन्हें भूकंप, बाढ़ तथा आगजनी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अग्निशमन तकनीक एवं घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने शारीरिक प्रशिक्षण, योगाभ्यास एवं समूह गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लिया। इस प्रशिक्षण से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी की भावना का विकास हुआ। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह व ले. प्रियंका ने सभी कैडेटों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें