फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनसीसी कैडेट्स ने सुनाईं सेनानियों की कहानियां

Fri, 15 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर रिहर
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटी हैं। कैडेट्स ने कॉलोनियों के लोगों को सेनानियों की कहानी सुनाते हुए स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया।
विज्ञापन

एसोसिएट एनसीसी अधिकारी नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि 15 अगस्त को महाविद्यालय की 15 एनसीसी कैडेट्स 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी कन्या इकाई का हिस्सा बनकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट करेंगी। उनका नेतृत्व अधीन अधिकारी (अंडर ऑफिसर) शिवानी करेंगी।
महाविद्यालय परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में 40 एनसीसी कैडेट्स नेहा, आरजू, शीतल के नेतृत्व में मार्च पास्ट व नृत्य करेंगी। इसी क्रम में वीरवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि एनसीसी का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन व सेवा भावना को विकसित करना है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव, त्याग व बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन हमें न केवल अपने अतीत को याद करने का अवसर देता है बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें