फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नवीन, अरमान, नीरज, विवेक ने जीते अपने मुकाबले

Sat, 23 Aug 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :26: सोनीपत साई में ऑल इंडिया इंटर-साई रीजनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शामिल होने पहुंचे मुक
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) बहालगढ़ के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में ऑल इंडिया इंटर-साई रीजनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में नवीन, अरमान, नीरज, विवेक ने जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

मुक्केबाजी के राष्ट्रीय महाकुंभ में देशभर से आए 11 रीजनल केंद्रों के 166 खिलाड़ी (70 महिला और 96 पुरुष) तकनीक और जुनून से रिंग में जौहर दिखा रहे हैं। सोनीपत साई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.शिवम शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

डॉ. शिवम शर्मा ने कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा मुक्केबाज़ों के लिए अपने कौशल, जज्बे और खेल भावना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का सुनहरा अवसर है। यहां से निकली प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगी। यह चैंपियनशिप युवा खिलाडिय़ों को निखारने, उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार करने और भारतीय बॉक्सिंग के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले मुक्केबाज भारतीय खेल प्राधिकरण के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों इम्फाल, गुवाहाटी, कोलकाता, चंडीगढ़, भोपाल, बंगलूरू, गांधीनगर, तिरुवनंतपुरम, पटियाला (एनएस/एनआईएस), सोनीपत और लखनऊ से पहुंचे हैं। रिंग में उतरते ही युवा खिलाडिय़ों ने दर्शकों को अपने दमदार पंच और शानदार कौशल से प्रभावित किया।

उद्घाटन समारोह में भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, सोनीपत के उपनिदेशक गौरव रावत, उपनिदेशक आशीष शर्मा, उपनिदेशक सुभाष चंद्र मसानिया, सहायक निदेशक बाबू राम रावत, सहायक निदेशक मीता भारद्वाज, अनिल ढुल मौजूद रहे।



प्रतियोगिता में शुक्रवार को 44 किलो में अपने-अपने वर्ग में सोनीपत साई से नवीन कुमार व चंडीगढ़ साई से अरमन भंडारी, गुवाहटी साई से एम ज्योति बोरी, सोनीपत साई से गौरव शर्मा ने जीत दर्ज की वहीं लखनऊ साई से नीरज सिंह, सोनीपत से चिराग, इम्फान से नेहेमिया एम, सोनीपत से सुजल ने जीत दर्ज की। वहीं 48 किलो में इम्पाल के गोल्डेन केएल, चंडीगढ़ साई के दीपक कुमार, लखनऊ साई के रोहन जोशी, गुवाहटी साई के वी राजू वेमुला ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें