संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव गढ़ मिरकपुर में प्राकृतिक खेती-समृद्ध किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, कम लागत में अधिक उत्पादन और रसायन मुक्त खेती के महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्राकृतिक खेती से जहां लागत में कमी आती है वहीं भूमि की उर्वरता बढ़ती है। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्यान्न उपलब्ध होता है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीक के साथ प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पद्मश्री कंवल सिंह चौहान, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीत व जिला महामंत्री तरुण देवीदास उपस्थित रहे।