फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती से बढ़ती है खेत की उर्वरा शक्ति : प्रदीप

Thu, 18 Jun 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना के गांव भावड़ में आयोजित जनजागरण शिविर में मौजूद किसान एवं कृषि विभाग के अधिकारी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। कृषि विभाग की ओर से गांव भावड़ में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनजागरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला गोहाना किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। प्राकृतिक तरीके से उगाया गया अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती से तैयार भूसा और हरा चारा दुधारू पशुओं को खिलाने से दूध की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़वासनी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध करा रही है। अधिक से अधिक किसान इस पद्धति को अपना सकें। इस अवसर पर सोनू रभड़ा, रमेश मोहना, आर्यन घनघस, ईश्वर सिंह, सरपंच अनिल कुमार, ब्लॉक कृषि अधिकारी संदीप मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें