राई स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को क्लैट की प्रवेश परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच पोस्ट ग्रेजुएट के लिए आयोजित की गई। वीसी प्रो. विनय कपूर मेहरा ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर मौजूद सभी लोगों द्वारा कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइन का पालन किया गया। अभ्यर्थियों, शिक्षकों और स्टाफ कर्मियों द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क लगाया गया और हाथों को सैनिटाइज किया गया। केंद्र पर आने वाले हर अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के बाद केंद्र को सैनिटाइजेशन किया गया।
विनय कपूर मेहरा ने बताया कि यह टेस्ट नेशनल लेवल का लॉ एंट्रेंस एग्जाम है, इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों और कई अन्य क्लैट संबद्ध लॉ कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला ले सकेंगे। इस परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थियों में से राई के लॉ विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट की 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।