फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया

Tue, 23 Dec 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के कन्या महाविद्यालय, खरखौदा में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित कन्या महाविद्यालय में गणित विभाग की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और इसके महत्व को समझाना रहा। इस वर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस की थीम गणित: नवाचार और विकास की कुंजी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। गणित विभाग की डाॅ. शालिनी ने रामानुजन के जीवन, उनके योगदान और गणित के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने विचार साझा किए। डाॅ. किरण सरोहा ने कहा कि गणित तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता मजबूत करता है। कार्यक्रम डॉ. शालिनी ने निशा के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें