फोटो 21- सोनीपत के बत्रा कॉलोनी स्थित सत्संग कुटिया में श्री राम भक्ति सागर संस्था की ओर से आयो
- फोटो : स्रोत सूचना विभाग
सोनीपत। बत्रा कॉलोनी स्थित सत्संग कुटिया में श्रीराम भक्ति सागर संस्था की ओर से चैत्र नवरात्र के अवसर पर सात दिवसीय श्री सुंदरकांड पाठ, सत्संग व संकीर्तन का दूसरा दिन रहा। कार्यक्रम में आसपास क्षेत्र के काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रवक्ता अशोक भुटानी ने सुंदरकांड पाठ की संक्षिप्त व्याख्या करते हुए बताया कि हनुमान जी ने प्रभु श्रीराम के कार्य को पूरी लगन व निष्ठा से किया। लंका में हनुमान जी ने माता सीता को रामजी का संदेश दिया। उनकी ओर से भेजी हुई निशानी अंगूठी भी दी। जिसे देखकर माता सीता भावुक हो गईं थीं। लंका दहन से पूर्व हनुमान जी ने सीता माता से आज्ञा लेकर अशोक वाटिका के फल खाए। इसके बाद एतराज करने पर कई राक्षसों का संहार किया। संस्था के संयोजक राजेश बत्रा ने मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की कथा का वर्णन किया। सत्संग में महिला मंडली ने माता रानी के भजन सुनाए। कार्यक्रम में रवि अरोड़ा, रामकिशन भारती, आरके पसरीजा, अशोक पुरी, महेश सपरा, अशोक कुकरेजा व मनोज थरेजा मौजूद रहे।