फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नारनौल डिपो को मिल सकती है 10 नई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल डिपो को वर्ष के अंत तक 10 नई बसें मिलने की संभावना है। डिपो प्रशासन की ओर से मुख्यालय को नई बस की मांग भेजी गई थी। नई बस मिलने से आगरा, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन के लिए नई बस सेवाएं शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

गत वर्ष भी नारनौल डिपो को करीब 25 नई बसें मिली थीं, लेकिन बीएस-4 श्रेणी की 16 बसें संचालन से बाहर होने के कारण बसों की वास्तविक संख्या में केवल नौ की बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल डिपो के पास 137 रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं। नई बसें मिलने के बाद अतिरिक्त रूट शुरू करने और समय पर बस सेवाएं उपलब्ध कराने में आसानी होगी।
डिपो महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि आगरा, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन के लिए बस का संचालन शुरू करने के लिए परमिट की प्रक्रिया जारी है। बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तक सीधी बस की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा वर्ष में चित्तोड़गढ़ और सालासर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इसके अलावा झज्जर होते हुए नारनौल-दिल्ली और नांगल चौधरी से खाटू श्याम तक भी बस संचालन शुरू किया गया है। साथ ही यात्रियों की मांग पर 10 ग्रामीण रूट पर भी बस का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें